Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला खनन न्यास समिति की बैठक में 1.65 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी
  • अल्मोड़ा

जिला खनन न्यास समिति की बैठक में 1.65 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

AltnewsUttarakhand 06/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला खनन न्यास समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खनन न्यास निधि के अंतर्गत जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और समिति ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जन सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने पर सहमति बनी। प्रस्तावित कार्यों के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने, नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जन सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला खनन न्यास की धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ और केवल जनोपयोगी कार्यों में ही किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह और प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन चंद्र तिवारी, खनन अधिकारी राहुल रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दौलाघट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमर्यादित बयान के विरोध में फूंका पुतला
Next: रानीधारा में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.