Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दौलाघट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमर्यादित बयान के विरोध में फूंका पुतला
  • अल्मोड़ा

दौलाघट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमर्यादित बयान के विरोध में फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 06/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में मंगलवार को दौलाघट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शिव राज सिंह नयाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया और बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में इस तरह के बयान समाज को शर्मसार करने वाले हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों में मौन साधे हुए है, जिससे जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पीतांबर पांडे, रमेश भाकुनी, राजू चिलवाल, दिनेश पिलख्वाल, सुंदर आर्या, गणेश पाठक, गोविंद बाल्टियाल, विनोद बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रकाश आर्या, सुंदर नयाल, हेम चंद्र पांडे, हरीश चंद्र, नरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र कोरंगा, हेम पाठक, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, किशोर नयाल, राजू भट्ट, कैलाश आर्या, लक्ष्मण मेहरा, प्रकाश खाती और सुधांशु रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लघु सिंचाई व जल स्रोत संगणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Next: जिला खनन न्यास समिति की बैठक में 1.65 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.