Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 07/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का जनपद स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य कृषकों एवं आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाहियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुचारु रूप से पहुंच सके। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना से संबंधित सभी विभाग पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित वांछित सूचनाएं निर्धारित समयावधि के भीतर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में जिन जिन विभागों की भूमिका है, उन विभाग के अधिकारी योजना से संबंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करें। योजना से संबंधित सभी प्राविधानों का गहनता से अध्ययन करते हुए आगमी कार्य योजनाएं बनाएं जिससे कृषकों एवं आमजनमानस को योजना का सही एवं प्रभावी लाभ दिलाया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन पंचायतों की समस्याओं को लेकर वन पंचायत संगठन ने डीएफओ से की मुलाकात
Next: मोटरसाइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी, रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.