Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन पंचायतों की समस्याओं को लेकर वन पंचायत संगठन ने डीएफओ से की मुलाकात
  • अल्मोड़ा

वन पंचायतों की समस्याओं को लेकर वन पंचायत संगठन ने डीएफओ से की मुलाकात

AltnewsUttarakhand 07/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वन पंचायत संगठन ताकुला के पदाधिकारियों ने सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी पीके धौलाखंडी से मुलाकात कर वन पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन की ओर से छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। वन पंचायत संगठन के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि ज्ञापन में वन पंचायतों को अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक धनराशि और उपकरण उपलब्ध कराने, सीजनल फायर वाचरों की नियुक्ति में वन पंचायतों को विश्वास में लेने, लीसा रॉयल्टी की धनराशि अधिकतम एक वर्ष के भीतर वन पंचायतों के खातों में जमा कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। इसके साथ ही पंचायती वनों से ठेकेदारों के माध्यम से गुल्ली, झूला सहित अन्य एनटीएफपी सामग्री उठाए जाने की स्थिति में पूर्व की भांति माल निकासी से पहले भुगतान किए जाने और वन पंचायत से निकासी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सामग्री की निकासी सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। इसके अलावा बिनसर अभयारण्य से प्रभावित गांवों में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने तथा बाहर से जानवर पकड़कर बिनसर क्षेत्र में छोड़े जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। वन पंचायत संगठन ने हाल ही में बिनसर जंगल में जंगली जानवरों के शिकार बने बागेश्वर निवासी गोविंद लाल के मामले को भी वन विभाग के संज्ञान में रखा। संगठन की ओर से मांग की गई कि इस प्रकरण को विभागीय अभिलेखों में दर्ज कर मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी पीके धौलाखंडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वन पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बसौली ताकुला क्षेत्र में शीघ्र ही बंदर पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही वह स्वयं बिनसर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझेंगे। इस अवसर पर वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, सचिव पूरन सिंह, ईश्वर जोशी, किशोर तिवारी, डूंगर सिंह, बहादुर सिंह, गोकुल नगरकोटी, दिनेश पिलख्वाल, चंदन सिंह, गोविंद सिंह मेहरा और राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीधारा में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस
Next: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.