Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 09/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, हालिया आपराधिक घटनाओं, लंबित विवेचनाओं, गश्त, बीट पुलिसिंग और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नए वर्ष में नशे के खिलाफ अभियान और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन वाहन चेकिंग करने, नशे में वाहन चलाने, रेट्रो साइलेंसर और नाबालिगों से वाहन चलवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को साइबर शिकायतों में गंभीरता बरतते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और साइबर सेल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। गोष्ठी में ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत एकल वरिष्ठ नागरिकों और पुलिस पेंशनरों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के समाधान, ‘ऑपरेशन स्माइल’ के माध्यम से गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की तलाश तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता रखने और महिलाओं से जुड़े अपराधों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। थाना लमगड़ा क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर के सफल अनावरण पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा और सीओ अल्मोड़ा को सराहना पत्र दिया गया। थाना सल्ट में अवैध गांजा बरामदगी और संवेदनशील प्रकरण के खुलासे में योगदान देने वाले अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार को माह का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी घोषित किया गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 41 अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी, थानाध्यक्ष, एसओजी, यातायात, दूरसंचार, साइबर सेल और फायर सेवा से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस ने कोतवाली में दी शिकायत
Next: गांधी पार्क में आयोजित सभा में विवादित बयान मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.