Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांधी पार्क में आयोजित सभा में विवादित बयान मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  • अल्मोड़ा

गांधी पार्क में आयोजित सभा में विवादित बयान मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

AltnewsUttarakhand 09/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी मामले को लेकर 08 जनवरी गुरुवार को गांधी पार्क, चौघानपाटा में आयोजित एक आम सभा के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले वक्तव्य दिए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सभा में मौजूद एक व्यक्ति की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।

पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता वैभव जोशी ने बताया कि 8 जनवरी को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े विभिन्न संगठनों की ओर से गांधी पार्क में आम सभा बुलाई गई थी, जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ उपस्थित थे। सभा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इसी दौरान एक अज्ञात महिला वक्ता ने कथित रूप से ऐसे बयान दिए, जिन्हें शिकायतकर्ता ने समाज में द्वेष फैलाने वाला और आपत्तिजनक बताया है।

शिकायत में कहा गया है कि महिला वक्ता के कथनों से न केवल एक वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हुईं, बल्कि सार्वजनिक रूप से निर्वाचित पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि वक्तव्य के दौरान शिकायतकर्ता ने मौके पर ही अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन कथनों के कारण समाज में रोष की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित महिला वक्ता के विरुद्ध विधिसम्मत धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है। सभा के दौरान दिए गए वक्तव्यों, उपलब्ध वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप कानून के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने नशा और साइबर अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश
Next: राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत ग्राम सौराल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.