Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सुरक्षा दीवार निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाने पर पार्षद आक्रोशित
  • अल्मोड़ा

सुरक्षा दीवार निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाने पर पार्षद आक्रोशित

AltnewsUttarakhand 19/01/2026

अल्मोड़ा। पांडेखोला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही को लेकर पार्षदों में नाराजगी बढ़ गई है। आरोप है कि विभाग ने करीब दो माह पहले सड़क पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया था, लेकिन निर्माण के बाद निकला मलबा मौके पर ही छोड़ दिया गया। इससे मलबा पैदल मार्ग की ओर गिरने लगा और एक बड़ा पैराफिट लुढ़कते हुए मंदिर परिसर तक पहुंच गया। स्थानीय पार्षदों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन न तो मलबा हटाया गया और न ही मंदिर परिसर में पड़े पैराफिट को अब तक हटाया जा सका। पार्षदों ने यह भी बताया कि उक्त स्थान पर हाईवे की नालियां बंद पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा लगातार विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कर रहे हैं और इसके लिए विभागों को धन भी आवंटित किया जा रहा है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते जनता को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मलबा हटाकर नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो वे इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। इस दौरान पार्षद अमित साह मोनू के साथ पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद ज्योति साह, अनिल पंत, अतुल पांडे, पीयूष पांडे, दिशांक वर्मा, अनुज साह, अनिल बिष्ट, रमेश भोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस चेकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार, 6.44 लाख की स्मैक बरामद
Next: रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.