Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

AltnewsUttarakhand 19/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की दो न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत रमड़ा और विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत असगोली में लगे शिविरों के जरिए विभिन्न विभागों ने मौके पर ही सेवाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाया। शिविरों में आई कई शिकायतों का त्वरित समाधान भी किया गया।

न्याय पंचायत रमड़ा में आयोजित शिविर के माध्यम से 1073 लोगों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं न्याय पंचायत असगोली में 1242 लोगों को लाभ मिला। दोनों शिविरों में कुल 2315 लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

रमड़ा में आयोजित शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने भाग लिया, जबकि असगोली शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात मौजूद रहीं। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है और ऐसे शिविरों के जरिए शासन और जनता के बीच की दूरी कम की जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंच सके।

शिविरों में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, विद्युत और पेयजल सहित कई विभागों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन, पंजीकरण और समस्याओं का निस्तारण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षा दीवार निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाने पर पार्षद आक्रोशित
Next: उत्तरायणी कौथिग में ‘आपण माटी, आपण पछ्याण’ थीम पर सजा सांस्कृतिक मंच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.