Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरायणी कौथिग में ‘आपण माटी, आपण पछ्याण’ थीम पर सजा सांस्कृतिक मंच
  • अल्मोड़ा

उत्तरायणी कौथिग में ‘आपण माटी, आपण पछ्याण’ थीम पर सजा सांस्कृतिक मंच

AltnewsUttarakhand 19/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित ग्रामसभा डोटलगांव की सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति, दिल्ली की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में उत्तरायणी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तरायणी कौथिग की थीम ‘आपण माटी, आपण पछ्याण’ रही, जिसके माध्यम से दिल्ली में बसे प्रवासी ग्रामवासियों को अपनी मिट्टी, पहचान और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में साहित्य, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति ने प्रवासी परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर दिया। हिमालया आर्ट्स और सारंगा आर्ट्स समूहों के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। डोटलगांव से आए वरिष्ठ लोकगायक और हास्य कवि प्रताप सिंह शाही (टाइगर), गायिका रुचि आर्या, कुंदन लाल आर्य, युवा गायक दीपक कुमैया और कवि बहादुर बिष्ट ने गीत-संगीत और रचनाओं से सभागार में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामसभा डोटलगांव के युवा पैरामिलिट्री कमांडो हीरा शाही को उनकी जांबाजी और शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया गया। समिति ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष प्रवासी ग्रामवासियों को एकत्र करने, आपसी संवाद बढ़ाने और सामूहिक भोजन के साथ संस्कृति का आनंद लेने के उद्देश्य से किया जाता है। साथ ही समिति गांव और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए भी निरंतर काम कर रही है। समारोह में समिति के संस्थापक लक्ष्मण सिंह शाही, संरक्षक प्रताप शाही, पूर्व अध्यक्ष नंदन शाही और वर्तमान अध्यक्ष राजवीर बिष्ट सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। महासचिव प्रभाकर शाही ने कहा कि संस्था का संकल्प है कि दूर रहकर भी एकजुटता बनी रहे, जड़ों से जुड़ाव कायम रहे और संगठित प्रयासों से गांव व क्षेत्र के विकास में योगदान दिया जाए। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहन सिंह शाही ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पूरन शाही, जीवन शाही, मनोज, धन सिंह शाही, लक्ष्मण शाही, गोपाल शाही, भुवन शाही, गोविंद कुमैया सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: सड़क सुरक्षा माह के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने निकाली जागरूकता बाइक रैली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.