Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 19/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 36वें सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत अल्मोड़ा पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी। बच्चों को हमेशा सड़क के बाईं ओर चलने, दोपहिया वाहन पर मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल अपराधों से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अभिभावकों और शिक्षकों की सलाह मानकर अनुशासित और सुरक्षित जीवनशैली अपनाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीओ गोपाल दत्त जोशी ने थाना लमगड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया
Next: भिकियासैंण के जैनल में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो शव बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.