Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भिकियासैंण के जैनल में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो शव बरामद
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण के जैनल में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से दो शव बरामद

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय जब उनकी नजर गाड़ी के भीतर पड़ी वस्तुओं पर गई तो उन्होंने अंदर दो शव पड़े देखे।
AltnewsUttarakhand 19/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से दो शव बरामद किए गए। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश नंबर का बताया जा रहा है, जो दिनभर जैनल के पास खड़ी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय जब उनकी नजर गाड़ी के भीतर पड़ी वस्तुओं पर गई तो उन्होंने अंदर दो शव पड़े देखे। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच की, लेकिन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव वहां कैसे पहुंचे और किस उद्देश्य से वाहन में लाए गए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले, हालांकि कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। वाहन के भीतर दो कट्टों में गेहूं भी पाया गया है।

पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार यह वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किसी लोकेश के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। दोनों मृतकों की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इधर शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को यातायात नियमों की दी जानकारी
Next: डीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना, डीएम ने किया निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.