Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस पर कर्मचारी, अधिकारी सम्मानित
  • अल्मोड़ा

प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस पर कर्मचारी, अधिकारी सम्मानित

AltnewsUttarakhand 27/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को जनपद अल्मोड़ा में प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट भवन में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा की अध्यक्षता में किया गया। हेमा गैड़ा ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार सुनिश्चित करती है और सामाजिक समानता की दिशा में अहम कदम है। कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को मजबूत करती है। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने इसके प्रमुख प्रावधानों और जनपद स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई और जन-जागरूकता के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस अवसर पर दो निबंधक, दो उप-निबंधक सहित 78 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विद्या कर्नाटक ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अल्मोड़ा में भी ठप रहा कामकाज
Next: सीओ अल्मोड़ा ने किया पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.