Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अल्मोड़ा में भी ठप रहा कामकाज
  • अल्मोड़ा

बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अल्मोड़ा में भी ठप रहा कामकाज

AltnewsUttarakhand 27/01/2026

अल्मोड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स आह्वान पर मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत अल्मोड़ा में भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते सामान्य बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। हड़ताल के चलते नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, ऋण प्रक्रिया, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और शाखाओं से जुड़ी अधिकांश सेवाएं प्रभावित रहीं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ प्रमुख यूनियनें शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते तथा 8 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित सेटलमेंट और जॉइंट नोट के तहत बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य समय रखते हुए सभी शनिवारों को अवकाश घोषित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। अल्मोड़ा में भी यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग उठाई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद यासर अंसारी ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो यूनियन और अधिक संघर्ष के लिए तैयार है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन वर्ग की होगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी, केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालय, शेयर बाजार तथा मनी और विदेशी मुद्रा बाजार पहले से ही सोमवार से शुक्रवार तक कार्य करते हैं। ऐसे में केवल बैंक कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था करना भेदभावपूर्ण है। उनका यह भी कहना है कि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता के चलते शनिवार अवकाश से ग्राहकों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। यूनियनों ने बैंकिंग ग्राहकों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन विवशता में किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में अर्जुन वाल्मीकि, मयंक गुप्ता, वेदिका जोशी, मुकुल चौहान, अखिलेश, दीपिका, धर्मेश कुमार, स्वीटी बिष्ट और प्रीति पांगती सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2.34 लाख के गांजे के साथ बाइक सवार तस्कर दबोचा, बाइक सीज
Next: प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस पर कर्मचारी, अधिकारी सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.