Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 2052 लोगों को मिला लाभ
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 2052 लोगों को मिला लाभ

AltnewsUttarakhand 31/01/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत दो स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इन दोनों शिविरों से कुल 2052 लोग लाभान्वित हुए, जबकि 195 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत बड़ियार बिष्ट के त्युनरा में आयोजित शिविर में सचिव उत्तराखंड शासन एस. रविशंकर ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस शिविर के माध्यम से 381 लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया, जबकि प्राप्त 49 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। सचिव उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी मूल भावना के अनुरूप सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। त्युनरा शिविर में विधायक मोहन सिंह मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत डूंगरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 1671 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया और प्राप्त 146 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत जनपद में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना–शेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल
Next: तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.