Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना–शेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना–शेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

AltnewsUttarakhand 31/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना–शेराघाट मोटर मार्ग पर कसाणबैंड के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धौलछीना से लगभग छह किलोमीटर आगे शेराघाट की ओर जा रही स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। स्कॉर्पियो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी वाहन की मदद से अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान सिद्धार्थ रॉय, उम्र लगभग 52 वर्ष, पुत्र प्रणब रॉय, निवासी मंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली के रूप में हुई है। हादसे में मृतकों में प्रणब रॉय, उम्र लगभग 75 वर्ष और शुभी रॉय, उम्र लगभग 72 वर्ष, दोनों निवासी उपरोक्त शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देकर लौटा स्वालघाटी संस्था का 21 सदस्यीय दल
Next: बहुउद्देशीय शिविरों में 2052 लोगों को मिला लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.