Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 03/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला कोतवाली की टीम ने सल्ला कपड़खान गांव की महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया, जिसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों और उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए समाज और परिवार पर इसके पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील भी की गई। महिलाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112, साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और नशे से जुड़ी सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की जानकारी बिना संकोच पुलिस तक पहुंचाने का आग्रह किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह
Next: केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.