Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

AltnewsUttarakhand 03/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। 02 दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ओपन सीनियर वर्ग के पहले मुकाबले में डी. के. जोशी और नवनीत कुमार की जोड़ी ने अरुण बंगयाल और प्रतीक मेहरा की जोड़ी को 21-14 और 21-7 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। एक अन्य मुकाबले में सुरेश कर्नाटक और हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट और रमेश बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। उद्घाटन अवसर पर कुलपति एस. एस. जे. विश्वविद्यालय डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल, पूर्व कुलपति डॉ. जगत सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. डी. एस. बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी. एस. मनकोटि सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जोन, मीडिया प्रभारी डी. के. जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, टूर्नामेंट रेफरी जीवन बोरा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। 04 फरवरी को टूर्नामेंट का समापन होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 22 फरवरी को अल्मोड़ा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन
Next: महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.