Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला कारागार में तलाशी के दौरान स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला कारागार में तलाशी के दौरान स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

AltnewsUttarakhand 03/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला कारागार अल्मोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तलाशी के दौरान जेल में बंद एक सिद्धदोष कैदी के बैरक की टॉयलेट सीट से स्मार्ट वॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर के अनुसार 2 फरवरी को सिद्धदोष बंदी प्रवीण वाल्मीकि पुत्र मोहन लाल उर्फ मदन लाल, निवासी रुड़की, जिला हरिद्वार के कक्ष की तलाशी ली गई। तलाशी के समय बंदी न्यायालय में पेशी के लिए गया हुआ था। जांच के दौरान सेल की टॉयलेट सीट के भीतर छिपाकर रखा गया एक चार्जर, दो डाटा केबल, एक स्मार्ट वॉच चार्जर केबल और दो पतले तार बरामद किए गए। सूचना मिलने पर जेल अधीक्षक जयंत पांगती के निर्देश पर टॉयलेट सीट को तुड़वाकर दोबारा तलाशी कराई गई, जिसमें एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। जांच में स्मार्ट वॉच की कांटेक्ट सूची में अलग-अलग नामों से 12 मोबाइल नंबर दर्ज मिले हैं। कारागार प्रशासन ने बरामद सभी सामग्री को सील कर साक्ष्य सहित कोतवाली अल्मोड़ा भेज दिया है। जेल अधीक्षक जयंत पांगती की ओर से उत्तराखंड कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं अधिनियम 2024 की धारा 39 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कारागार अधिनियम 1894 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने की यह घटना कोई पहली नहीं है। वर्ष 2021 में भी अल्मोड़ा जेल उस समय सुर्खियों में आई थी, जब एसटीएफ ने जेल के भीतर से नशे के कारोबार के संचालन का खुलासा किया था। उस दौरान छापेमारी में एक बैरक से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी और चरस बरामद की गई थी। जांच के बाद तब जेल के प्रभारी अधीक्षक सहित चार लोगों को निलंबित किया गया था। एक बार फिर बंदी के कक्ष से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
Next: इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.