Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
  • अल्मोड़ा

इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

AltnewsUttarakhand 04/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत 4 से 5 फरवरी तक दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वर्ष 2024–25 में चयनित 135 छात्र-छात्राओं के साथ ही वर्ष 2023–24 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाए 40 छात्र-छात्राएं अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ भाग ले रहे हैं। बुधवार को कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के प्रोजेक्ट एसोसिएट सुनील भाष्कर ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया और कहा कि इंस्पायर अवार्ड के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों में सोच और अन्वेषण की प्रवृत्ति विकसित हो रही है, जिससे वे नई खोजों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड विनोद कुमार राठौर ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से प्राप्त विचारों में से पांच श्रेष्ठ विचार इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। इसके बाद भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर परीक्षण और मूल्यांकन के पश्चात चयनित छात्र-छात्राओं के खातों में दस हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जाती है। इसी धनराशि से विद्यार्थी अपने विचारों को मूर्त रूप देकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते हैं। जिला स्तर पर चयनित दस प्रतिशत विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भाष्कर, प्रभाकर जोशी और पंकज जोशी द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विजया पंत, जिला समन्वयक प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, मदन भंडारी, सुरेंद्र सिंह चौहान, महिमा पांडे, अभय शाह, गिरीश बिष्ट, नितेश कांडपाल, जीवन लाल शाह, धीरज कुमार, मनोज जोशी, दमयंती कन्याल, भोपाल सिंह मेहता सहित मार्गदर्शक शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला कारागार में तलाशी के दौरान स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
Next: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.