Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता हेतु अल्मोड़ा जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन
  • अल्मोड़ा

राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता हेतु अल्मोड़ा जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन

AltnewsUttarakhand 05/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 और 5 फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड के तहत चयनित 108 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने नवाचार आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। मॉडलों के मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में दीक्षा (जीजीआईसी देवायल), पल्लवी अधिकारी (जीआईसी गोविंदपुर), रचना आर्या (जनता हाईस्कूल छानागोलू), कृष्णा भाकुनी (जीआईसी सुनोली), योगेश सिंह नयाल (जीआईसी भगतोला), अंजलि (जूनियर हाईस्कूल डभरासौराल), चित्रा नैलवाल (इंटर कॉलेज भतरौंजखान), मीनाक्षी भाकुनी (जीआईसी सुनोली), बबीता (मॉडल पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत), दिव्यांशी शर्मा (माउंट सेनी हाईस्कूल डिजर, रानीखेत), अंकित पाण्डेय (आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत) और रोहित कुमार (जूनियर हाईस्कूल डभरा सौराल) शामिल हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या विजया पंत ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, दिल्ली से आए वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सुनील भास्कर ने छात्रों से अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड विनोद कुमार राठौर ने बताया कि योजना के तहत पहले विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से नवाचार संबंधी विचार आमंत्रित किए जाते हैं। इनमें से पांच श्रेष्ठ विचार इंस्पायर मानक पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। भारत सरकार द्वारा चयन के बाद प्रत्येक चयनित विद्यार्थी के खाते में 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है, जिससे वे अपने विचार को मॉडल के रूप में विकसित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत करते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत चयनित 12 विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, कैप और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सुनील भास्कर, डॉक्टर प्रभाकर जोशी और पंकज जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम में अभय शाह, प्रदीप बिष्ट, नीरज जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, महिमा पांडे, गिरीश बिष्ट, मनोज जोशी, धीरज कुमार, हरीश भंडारी, भोपाल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
Next: नगर निगम बोर्ड बैठक में पेंशन नियमावली 2026 स्वीकृत, अपशिष्ट निस्तारण पर हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.