Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम बोर्ड बैठक में पेंशन नियमावली 2026 स्वीकृत, अपशिष्ट निस्तारण पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

नगर निगम बोर्ड बैठक में पेंशन नियमावली 2026 स्वीकृत, अपशिष्ट निस्तारण पर हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 05/02/2026

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा की मासिक बोर्ड बैठक महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में पूर्व मासिक अधिवेशन 5 अगस्त 2025 की कार्यवाही की पुष्टि की गई, जबकि अगस्त 2025 से दिसंबर 2025 तक का आय–व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान नगर निगम अल्मोड़ा के अकेन्द्रीयत कर्मचारियों के लिए तैयार की गई पेंशन नियमावली 2026 को सदन में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के पत्र के क्रम में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के नगर निगम में उच्चीकरण के बाद स्वीकृत संरचनात्मक ढांचे के अनुरूप प्रस्तावित पदों के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इस प्रस्ताव को सदन द्वारा पारित करते हुए उससे संबंधित व्यय भार वहन करने का संकल्प लिया गया और प्रस्ताव शहरी विकास निदेशालय को भेजने का निर्णय किया गया। बैठक में नगर के अपशिष्ट निस्तारण से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। बल्ढौटी स्थित अपशिष्ट निस्तारण स्थल पर कार्य कर रही संस्था जीरोवेस्ट के कार्य संतोषजनक न पाए जाने के कारण पूर्व में कार्य रोके जाने के निर्देश दिए जा चुके थे। लीगेसी वेस्ट निस्तारण की निविदा होने तक अपशिष्ट छंटाई कार्यों के लिए 10 पर्यावरण मित्रों को 1 फरवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आउटसोर्स सेवा प्रदाता के माध्यम से नियमानुसार 200 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर रखने को सदन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित करने तथा हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला को किराये पर दिए जाने के लिए भी निविदा प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया। नगर के विभिन्न निर्माण कार्यों के आगणन सदन में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें स्वीकृत करते हुए निगम की आर्थिक स्थिति के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराए जाने का फैसला लिया गया। सदन में नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही पार्षदों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में महापौर अजय वर्मा के साथ नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, लेखाधिकारी विनय नेगी सहित पार्षद वैभव पांडे, वंदना वर्मा, इंद्र मोहन सिंह भंडारी, अंजू बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, अमित साह, श्याम पांडे, देवेश बिष्ट, अभिषेक जोशी, भूपेंद्र जोशी, ज्योति साह, रोहित कार्की, संजय जोशी, राहुल जोशी, विजय कुमार भट्ट, अनुप भारती, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार, अर्जुन सिंह, रीना टम्टा सहित अन्य पार्षद और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता हेतु अल्मोड़ा जनपद के 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन
Next: कोडीन युक्त कफ सिरप और मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त निगरानी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.