Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पारस्परिक स्थानांतरण न होने से लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार
  • अल्मोड़ा

पारस्परिक स्थानांतरण न होने से लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

AltnewsUttarakhand 09/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पारस्परिक स्थानांतरण की मांग पूरी न होने पर लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। इसी के चलते सोमवार से कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया, जिससे कार्यालयी कामकाज प्रभावित रहा। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद स्थानांतरण नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में स्थानांतरण प्रमुख अभियंता स्तर से होते थे, जबकि अब स्थानांतरण के प्रकरण शासन को भेजे जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया लंबी हो गई है और कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी न होने के कारण उन्हें मजबूरन कार्यबहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा है। प्रदर्शन में शंकर सिंह, टीका सिंह खोलिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम को बजट न मिलना गंभीर चिंता का विषय: वैभव पांडे
Next: दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक, दी गई जिम्मेदारियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.