Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम को बजट न मिलना गंभीर चिंता का विषय: वैभव पांडे
  • अल्मोड़ा

नगर निगम को बजट न मिलना गंभीर चिंता का विषय: वैभव पांडे

AltnewsUttarakhand 09/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में प्रदेश सरकार के मंत्री, कैबिनेट स्तर के नेता और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के लगातार दौरों और बैठकों के बावजूद नगर निगम को अब तक विकास कार्यों के लिए ठोस बजट नहीं मिल पाया है। इसे नगर निगम पार्षद वैभव पांडे ने गंभीर और चिंताजनक स्थिति बताया है। प्रेस को जारी बयान में वैभव पांडे ने कहा कि नगर निगम सभागार में बड़े स्तर के आयोजन हो रहे हैं और मंत्री नियमित रूप से नगर क्षेत्र का निरीक्षण भी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों की हालत, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट की आवश्यकता है, जबकि धनराशि के अभाव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद ने कहा कि नगर की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद मंत्री और वरिष्ठ नेता अपने स्तर पर सरकार के उच्च अधिकारियों से नगर निगम के लिए बजट स्वीकृत कराने की कोई ठोस पहल करते नजर नहीं आ रहे हैं, जो अल्मोड़ा की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री और वरिष्ठ नेता प्रतिदिन अल्मोड़ा में कार्यक्रम कर सकते हैं, तो नगर के विकास के लिए आवश्यक बजट दिलाना भी उनकी जिम्मेदारी है। वैभव पांडे ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर जनता को मुद्दों में उलझाने के प्रयास होंगे, लेकिन अब अल्मोड़ा की जागरूक जनता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि वास्तविक विकास और पर्याप्त बजट चाहती है। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए शीघ्र नगर निगम को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो दिवसीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा
Next: पारस्परिक स्थानांतरण न होने से लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.