Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में लगे 15 वाटर कूलर, शहर के प्रमुख स्थलों पर मिलेगी स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुविधा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में लगे 15 वाटर कूलर, शहर के प्रमुख स्थलों पर मिलेगी स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुविधा

AltnewsUttarakhand 05/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा ने नगरवासियों और पर्यटकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से 15 वाटर कूलर स्थापित किए हैं। रविवार को भैरव मंदिर परिसर में लगाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा और स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने संयुक्त रूप से किया।

नगर निगम के अनुसार सभी वाटर कूलर शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इनकी स्थापना से गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

महापौर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सभी वाटर कूलरों के नियमित रखरखाव, साफ-सफाई और संचालन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को लगातार गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।

स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि भैरव मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगने से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने नागरिकों से सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और उनकी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, पार्षद अभिषेक जोशी, आशा बिष्ट, राधा मटियानी, पूनम त्रिपाठी सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
Next: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.