Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 05/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत सेवा सप्ताह के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 और 5 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग के लगभग 70 से 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बी.एस. मनकोटी, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्या तथा उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बंग्याल ने किया। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-8 वर्ग में कृति कांडपाल ने प्रथम, अरांश ने द्वितीय तथा मिशिका और अभिमन्यु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 वर्ग में हर्षित मटपाल प्रथम, कार्तिकेय बेलवाल द्वितीय तथा चेतन्य और कृति कांडपाल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। अंडर-13 बालक वर्ग में आयुष कांडपाल ने प्रथम, शौर्य पंत ने द्वितीय तथा वरदान और ऋषभ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में प्रियांशी गोस्वामी प्रथम, शुभस्वास्तिका द्वितीय तथा कनिष्का प्रसाद और कृति जोशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में लोकेश जीना ने प्रथम, आयुष कांडपाल ने द्वितीय तथा डिगेश गिरी और कृष्णा निखुर्पा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रतिभा कश्यप प्रथम, गायित्री रावत द्वितीय तथा मेघना शुक्ला और कोमल बिष्ट संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जीवन सिंह बोरा और ललित अधिकारी ने निभाई। समापन समारोह में हरीश कनवाल, जीवन प्रकाश, सहायक प्रशिक्षक प्रेम सिंह रावत, लता साह, हरीश गोस्वामी, कैलाश सिंह मेहरा, करिश्मा नायक, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा नगर में लगे 15 वाटर कूलर, शहर के प्रमुख स्थलों पर मिलेगी स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुविधा
Next: अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.