Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 06/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तलाड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल कविता और महिला होमगार्ड पूजा ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव, मानव तस्करी, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें संबंधित कानूनी प्रावधानों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस टीम ने साइबर ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जनहित के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान
Next: सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.