Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

AltnewsUttarakhand 06/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम पर संचालित सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में लोगों को विस्तार से अवगत कराया। विभिन्न विभागीय स्टॉलों से 445 लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, जबकि कई लाभार्थियों का मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें स्वरोजगार, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लाभ मिला है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। शिविर में लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करना भी है। इस दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण एन. तिवारी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Next: युवाओं के विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने की योजनाओं की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.