Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

एसएसबी अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 06/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अल्मोड़ा में सोमवार को अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी अल्मोड़ा, 5वीं वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित बनाए रखने के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी तपन कुमार दास, उप कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप कमांडेंट रविनन्द झा, उप कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित एसएसबी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
Next: परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.