Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 05/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रानीखेत। न्याय पंचायत कुंवाली क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर पंचायत घर कुंवाली में जनसभा आयोजित की गई। सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्र में जल्द बैंक शाखा स्थापित किए जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि न्याय पंचायत कुंवाली के लोग कई दशकों से बैंक शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बैंक की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए दूरस्थ कस्बों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और किसानों पर पड़ रहा है। जनसभा में सरकार और संबंधित बैंक अधिकारियों से क्षेत्र में शीघ्र बैंक शाखा खोलने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। सभा के संयोजक अंशुल सिंह बजेठा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम लोगों की सुविधा के लिए बैंक शाखा की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस जनहित की मांग को समर्थन देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। जनसभा में दिवान सिंह, रघुवर दत्त जोशी, सुंदर लाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मेहता, हेम चंद्र पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह बजेठा, हंसराज आर्या, जगदीश बजेठा, विजय पाल बजेठा, ज्वाहर सिंह नेगी, अंकित जोशी सहित न्याय पंचायत कुंवाली के 12 ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक
Next: एसएसबी अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.