Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर
  • अल्मोड़ा

जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वन चेतना केंद्र में सोमवार को जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया में नन्द किशोर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप कुमार उपस्थित रहे तथा मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। समिति के सभी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष के चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। इसके बाद संपन्न हुई लॉटरी में नन्द किशोर का चयन अध्यक्ष पद के लिए हुआ। बैठक में विनोद चन्द्र पंत, गणेश सिंह नेगी, पूरन चन्द्र, हरीश चन्द्र तिवारी, प्रमोद कुमार पाठक, निकेश चन्द्र शाण्डिल्य, चन्द्रशेखर फुलारा, प्रताप सिंह जीना, भगत सिंह बिष्ट और घनानन्द जोशी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी करने वाला अल्मोड़ा प्रदेश का दूसरा जनपद बन गया है। इससे पहले यह प्रक्रिया केवल चमोली में संपन्न हुई थी। अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्द किशोर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि समिति वन पंचायतों के संरक्षण, संवर्धन और जनसहभागिता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू
Next: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.