Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

AltnewsUttarakhand 15/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पंवार के आमरण अनशन को बुधवार को नगर निगम के पार्षदों का समर्थन मिला। पार्षद अनशन स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन और आमरण अनशन का सहारा लेने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा और उनके न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में वे उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान प्रदीप, वैभव पांडे, नवीन आर्य, दीपक कुमार, रोहित कार्की, मुकेश कुमार, अनूप भारती, विकास कुमार और भूपेंद्र जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Next: दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.