Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

AltnewsUttarakhand 15/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 45वें स्थापना दिवस पर बुधवार को हवालबाग विकासखंड के ज्योली स्थित गौ-सदन परिसर में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत ग्रामीण विकास का संदेश दिया गया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड गिरीश पंत ने बताया कि जिला विकास प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में सामाजिक विकास एवं प्रबंधन समिति तथा हिमारोग्यम सहकारी समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड की 45 वर्षों की विकास यात्रा और कृषि एवं ग्रामीण विकास में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने राज्य सरकार, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, वैज्ञानिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और किसानों सहित सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय आर्य रहे। गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सतीश आर्य, डॉ. ए.के. साहनी, डॉ. के.एस. कनवाल, जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक पवन बिष्ट तथा सामाजिक विकास एवं प्रबंधन संस्थान के अध्यक्ष शंभु जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नाबार्ड को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। गौ-सदन के मुख्य संचालक दया कृष्ण कांडपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में मनाए जाने के क्रम में गौ-सदन में कार्यरत महिला किसान आशा और शोभा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में गौ-सदन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
Next: सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.