Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लगातार 20वें दिन विद्यार्थियों की सहायता में जुटा रहा एबीवीपी का हेल्पडेस्क
  • अल्मोड़ा

लगातार 20वें दिन विद्यार्थियों की सहायता में जुटा रहा एबीवीपी का हेल्पडेस्क

AltnewsUttarakhand 20/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अल्मोड़ा इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा एवं सहायता के लिए संचालित हेल्पडेस्क का सोमवार को लगातार 20वें दिन भी सफलतापूर्वक संचालन किया गया। हेल्पडेस्क के माध्यम से प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर प्रवेश, ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा, दस्तावेज़ सत्यापन, विषय चयन सहित विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हेल्पडेस्क पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया और परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि सेवा और समाधान के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ सदैव खड़ा रहने वाला संगठन है। उनका कहना था कि विद्यार्थी हित सर्वोपरि है और परिषद प्रत्येक छात्र-छात्रा तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने कहा कि एबीवीपी अल्मोड़ा इकाई केवल प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से हेल्पडेस्क लगाकर विद्यार्थियों की सहायता करती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रवेश एवं पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और विद्यार्थियों को आवश्यकता रहेगी, तब तक यह सहायता अभियान निरंतर जारी रहेगा। परिषद का उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी जानकारी के अभाव में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करे।

इस दौरान नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, जिला संयोजक राहुल कनवाल, परिसर मंत्री ऋतिक नेगी, दीपक राठौर, कृष्णा कार्की, साहिल नेगी, गौरव चौहान, अखिल बेरी, गौरव जोशी, भास्कर जोशी, दीक्षा रौतेला, चंदा, ज्योति शर्मा, नेहा लटवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नवागंतुक थानाध्यक्ष ने बाड़ेछीना में जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं
Next: मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग ने बांधा समां, खेल प्रेमियों ने लिया रोमांच का आनंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.