Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग ने बांधा समां, खेल प्रेमियों ने लिया रोमांच का आनंद
  • अल्मोड़ा

मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग ने बांधा समां, खेल प्रेमियों ने लिया रोमांच का आनंद

AltnewsUttarakhand 20/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की पहल पर रविवार देर रात मल्ला महल में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मुकाबले की भव्य लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी, युवा और आम नागरिक एकत्र हुए तथा विशाल एलईडी स्क्रीन पर विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मुकाबले का रोमांच साझा किया। देर रात तक आयोजन स्थल पर उत्साह, खेल भावना और जोश का माहौल बना रहा।

मैच के दौरान दर्शकों ने अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। हर गोल, शानदार बचाव और रोमांचक पल पर खेल प्रेमियों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि इस लाइव स्क्रीनिंग का उद्देश्य जिले के फुटबॉल प्रेमियों को एक साथ विश्वस्तरीय मुकाबले का आनंद लेने का अवसर उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे युवाओं और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लगातार 20वें दिन विद्यार्थियों की सहायता में जुटा रहा एबीवीपी का हेल्पडेस्क
Next: मानसून को लेकर सभी विभाग सतर्क रहें, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.