Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्थानांतरण पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

स्थानांतरण पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 21/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला सूचना कार्यालय में नियुक्त अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के पिथौरागढ़ स्थानांतरण पर मंगलवार को कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता, सहयोगात्मक व्यवहार और सकारात्मक कार्यशैली ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने नए कार्यस्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं देंगे।

इस अवसर पर सुंदर कुमार ने अल्मोड़ा में बिताए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां का कार्यकाल उनके लिए प्रेरणादायी और यादगार रहा। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनके सरल, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना करते हुए पिथौरागढ़ में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रंगकर्मी धीरेंद्र आर्या को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता और बेटी को रोजगार देने की मांग
Next: धौलछीना में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 182 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.