Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रंगकर्मी धीरेंद्र आर्या को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता और बेटी को रोजगार देने की मांग
  • अल्मोड़ा

रंगकर्मी धीरेंद्र आर्या को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता और बेटी को रोजगार देने की मांग

AltnewsUttarakhand 21/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ सांस्कृतिक रंगकर्मी एवं संगीत साधक धीरेंद्र आर्या ‘धीरू भाई’ के निधन पर नगर के रंगकर्मियों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके निधन को अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊँ की सांस्कृतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि धीरू भाई वर्ष 1985 से धारानौला रामलीला से जुड़े रहे और लंबे समय तक उसके संगीत पक्ष के प्रमुख स्तंभ रहे। उनके निर्देशन और मधुर गायन ने रामलीला को नई पहचान दिलाई। वे होली गायन के भी प्रतिष्ठित गायक थे और चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित कुमाऊँ के विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी विशेष पहचान थी। वक्ताओं ने बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि धीरू भाई एक उत्कृष्ट एथलीट भी थे। वे 100 मीटर दौड़ के साथ ही समरसल्ट जैसी कठिन खेल गतिविधियों में भी दक्ष थे। अल्मोड़ा के प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव में भी उनकी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शासन-प्रशासन और समाज से धीरू भाई के परिवार की आर्थिक सहायता करने तथा उनकी बेटी को संगीत के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। शोकसभा में मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, हरीश कनवाल, दीपक जोशी, भूपाल मनराल, मुन्ना वर्मा, अनूप साह, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, रवि गोयल, मंटू भंडारी, गीता मेहरा, विमला बोरा, पार्षद अभिषेक जोशी, देवेंद्र भट्ट, मीना भैसोडा, पार्षद संजय जोशी, पार्षद गुड्डू भट्ट सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी, जनप्रतिनिधि और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन : भूपेंद्र सिंह भोज
Next: स्थानांतरण पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी भावभीनी विदाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.