Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षक की हत्या पर भड़का राजकीय शिक्षक संघ, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

शिक्षक की हत्या पर भड़का राजकीय शिक्षक संघ, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

AltnewsUttarakhand 21/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणी ने राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, बागेश्वर के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है। शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक, देहरादून को ज्ञापन भेजकर विद्यालयों और कार्यालयों में उत्पीड़न, भय, दबाव एवं शिकायतों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। संघ ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल शिक्षकों का मनोबल गिराती हैं, बल्कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल और पठन-पाठन भी प्रभावित होता है। ज्ञापन में सुदूरवर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के सहयोग से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू महरा, पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कैलाश डोलिया, ब्लॉक मंत्री हवालबाग खुशहाल महर, ब्लॉक मंत्री धौलादेवी नितेश कांडपाल, कोषाध्यक्ष जीवन लाल साह, हुकम सिंह पलियाल, राजेंद्र खड़ायत, हेम चंद्र पंत, गुरुदीप राणा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचपदीय शिक्षण पद्धति पर शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
Next: छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन : भूपेंद्र सिंह भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.