Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन : भूपेंद्र सिंह भोज
  • अल्मोड़ा

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन : भूपेंद्र सिंह भोज

AltnewsUttarakhand 21/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने दिल्ली में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अपने भविष्य को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और युवाओं की आवाज पर हमला बताते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर संवाद करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

भोज ने कहा कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। ऐसे में छात्रों द्वारा अपनी बात रखना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिलाने में विफल रही है। जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और छात्रों की परीक्षा संबंधी मांगों पर केंद्र सरकार शीघ्र संवाद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है तथा उनकी न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक की हत्या पर भड़का राजकीय शिक्षक संघ, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग
Next: रंगकर्मी धीरेंद्र आर्या को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता और बेटी को रोजगार देने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.