Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का स्वागत, विकास कार्यों में बेहतर समन्वय पर जोर
  • अल्मोड़ा

नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का स्वागत, विकास कार्यों में बेहतर समन्वय पर जोर

AltnewsUttarakhand 23/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम अल्मोड़ा में मनोनीत किए गए आठ पार्षदों का गुरुवार को नगर निगम सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मेयर अजय वर्मा और निर्वाचित पार्षदों ने नवनियुक्त पार्षदों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर अजय वर्मा ने कहा कि समाजसेवा से जुड़े अनुभवी लोगों को मनोनीत पार्षद बनाए जाने से नगर निगम की कार्यक्षमता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इन पार्षदों के जुड़ने से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नगर निगम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी निर्वाचित पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सहयोग से नगर निगम की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस अवसर पर अल्मोड़ा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। मनोनीत पार्षदों में कैलाश गुरुरानी, कृष्णबहादुर सिंह, जगत तिवारी, बीना नयाल, अजीत पवार, जगमोहन बिष्ट, विपिन बिष्ट और जगदीश चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, पार्षद अमित साह मोनू, संजय जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, इंद्रमोहन भंडारी, मीरा मिश्रा, अभिषेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़क परियोजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास
Next: डायट मैदान के कायाकल्प पर खेल प्रेमियों ने डीएम का किया सम्मान, खेल सुविधाओं के विस्तार की सराहना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.