Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायट मैदान के कायाकल्प पर खेल प्रेमियों ने डीएम का किया सम्मान, खेल सुविधाओं के विस्तार की सराहना
  • अल्मोड़ा

डायट मैदान के कायाकल्प पर खेल प्रेमियों ने डीएम का किया सम्मान, खेल सुविधाओं के विस्तार की सराहना

AltnewsUttarakhand 23/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। डायट मैदान के जीर्णोद्धार और खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर खेल प्रेमियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह को सम्मानित किया। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मैदान के कायाकल्प को जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित डायट मैदान के विकसित होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलेंगी और युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित यह मैदान भविष्य में जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

वक्ताओं ने कहा कि खेल अवसंरचना के विकास से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सम्मान के लिए खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खेल अवसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि जिले के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, मीरा मिश्रा, ज्योति साह, मनोनीत पार्षद कैलाश गुरुरानी, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, जगत तिवारी, रेडक्रॉस प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, दीपक शाही, प्रधान विनोद जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा, गणेश बगड़वाल, नरेंद्र बिष्ट, अनुज साह, दीपांशु जोशी, तनुज तिवारी, अतुल पांडे, शिवम जोशी, पवन टिकोला, रजत बिष्ट, संजय शाही, राकेश तिवारी, दीवान बिष्ट, रमेश भोज सहित अनेक खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का स्वागत, विकास कार्यों में बेहतर समन्वय पर जोर
Next: दन्यां में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.