Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य उत्पाद, 11.07 लाख का जुर्माना
  • अल्मोड़ा

मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य उत्पाद, 11.07 लाख का जुर्माना

AltnewsUttarakhand 28/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा की अदालत ने संबंधित कंपनियों और खाद्य कारोबारियों पर कुल 11 लाख 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार ने निरीक्षण के दौरान देव भूमि प्रीमियम बिस्कुट, रिफाइंड ऑयल और गुनगुन सॉल्ट के नमूने लिए थे। इन नमूनों की जांच राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर में कराई गई, जहां इन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित मामलों में न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किए गए।

अदालत ने देव भूमि प्रीमियम बिस्कुट की निर्माता कंपनी देव भूमि मल्टी प्रोडक्शन, हल्द्वानी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। रिफाइंड ऑयल के मामले में विक्रेता अजीत पवार, ऑफिसर्स कॉलोनी, अल्मोड़ा पर 1 लाख रुपये तथा निर्माता कंपनी अदानी विल्मर लिमिटेड, पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) पर 4 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

इसी प्रकार गुनगुन सॉल्ट के मामले में द्वाराहाट निवासी विक्रेता कैलाश चंद्र पुरोहित पर 7,500 रुपये तथा निर्माता कंपनी जगन्नाथ केम फूड प्राइवेट लिमिटेड, नागौर (राजस्थान) पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार विभिन्न मामलों में संबंधित कंपनियों और कारोबारियों पर कुल 11 लाख 7 हजार 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस हिरासत से भागने लगे, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
Next: मर्चूला के होटलों में संयुक्त अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, एक होटल को नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.