Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस हिरासत से भागने लगे, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
  • अल्मोड़ा

गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस हिरासत से भागने लगे, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई

AltnewsUttarakhand 28/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्राइम सीन रिक्रिएशन के बाद पुलिस अभिरक्षा में लौटाए जा रहे दो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल पीछा कर दोनों को दबोच लिया, लेकिन इसी दौरान मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को घेरकर उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि भूरारानी रोड पर दोस्तों के साथ मौजूद युवती और उसके साथियों को बाइक सवार युवकों ने जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में एक युवक और युवती चलती बाइक से कूद गए, जबकि आरोपी युवती और एक अन्य युवक को अपने साथ गदरपुर की ओर ले गए। आरोप है कि दूसरे युवक को रास्ते में उतारने के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अगले दिन सुबह मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करा रही थी। इसके बाद उन्हें वापस कोतवाली लाया जा रहा था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि रास्ते में यातायात का दबाव होने के कारण पुलिस वाहन अचानक बंद हो गया। दूसरे वाहन में आरोपियों को शिफ्ट किए जाने के दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों से खुद को छुड़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल आवश्यक बल प्रयोग कर उन्हें दोबारा पकड़ लिया।

इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को देखकर आक्रोश व्यक्त किया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। भीड़ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपियों को सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
Next: मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य उत्पाद, 11.07 लाख का जुर्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.