Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौंजखान के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • अल्मोड़ा

भतरौंजखान के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

AltnewsUttarakhand 30/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भतरौंजखान के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं का चयन राजीव गांधी विद्यालय के लिए हुआ है, जिसे विद्यालय परिवार ने बड़ी उपलब्धि बताया है। इसके साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। निखिल ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। स्वर्ण दीक्षित ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया, जबकि कनक ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित छात्र-छात्राओं और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं और इससे विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 66 वाहन चालकों के चालान
Next: जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.