Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 30/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्ति और पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को मानस हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने मादक पदार्थों की गतिविधियों से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट का चिह्नीकरण कर वहां नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 में जनवरी से जून तक मादक पदार्थों से जुड़े 27 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 52 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1.33 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को लगातार संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भतरौंजखान के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
Next: एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.