Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्याल्दे सेवा शिविर में योजनाओं का लाभ, सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान
  • अल्मोड़ा

स्याल्दे सेवा शिविर में योजनाओं का लाभ, सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान

AltnewsUttarakhand 01/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम के अंतर्गत संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज, मालीखेत में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और विधायक महेश जीना ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कुल 619 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 608 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा 27 लोगों के आधार कार्ड का पंजीकरण एवं संशोधन भी किया गया। शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, श्रम, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह महरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जर्जर सड़कों पर प्रशासन को अल्टीमेटम, जल्द कार्य शुरू करने की मांग
Next: राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.