Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

AltnewsUttarakhand 01/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ समारोह के लिए उत्तराखंड की युवा आपदा मित्र कैडेट गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा निवासी गर्विता इस राष्ट्रीय समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से केवल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिनमें गर्विता भी शामिल हैं।

गर्विता भाकुनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उनके अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से एक-एक कैडेट का चयन इस सम्मानजनक समारोह के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में स्थानीय समुदाय सबसे पहला प्रतिक्रियादाता होता है और प्रशिक्षित युवाओं की भागीदारी राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से संचालित युवा आपदा मित्र योजना के तहत उत्तराखंड में 4,310 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें एनसीसी, एनएसएस, मेरा युवा भारत और भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक शामिल हैं। अब तक करीब 2,700 युवाओं को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, निकासी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सामुदायिक जागरूकता और आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

गर्विता भाकुनी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र के रूप में मिला प्रशिक्षण उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है और वह भविष्य में भी आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्याल्दे सेवा शिविर में योजनाओं का लाभ, सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान
Next: अगस्त क्रांति जनशक्ति महासम्मेलन की तैयारियों में जुटी यूकेडी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.