Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोहान चेकपोस्ट पर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
  • अल्मोड़ा

मोहान चेकपोस्ट पर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

AltnewsUttarakhand 09/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने मोहान चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 52 पाउच कच्ची शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा-रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को मोहान चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK-19B-2640 को रोककर तलाशी ली। बाइक चालक दिनेश चंद्र टम्टा के कब्जे से 52 पाउच कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सीज कर दी। बरामदगी के आधार पर थाना भतरौजखान में एफआईआर संख्या 16/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश चंद्र टम्टा (31) पुत्र भोपाल राम, निवासी नारायणपुर मुलिया, रामनगर, नैनीताल के रूप में हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा में गूंजे देशभक्ति के स्वर, वीर सेनानियों को किया नमन
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस अल्मोड़ा का सामूहिक उपवास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.