Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस अल्मोड़ा का सामूहिक उपवास
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस अल्मोड़ा का सामूहिक उपवास

AltnewsUttarakhand 09/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली (एनएमओपीएस) की जिला इकाई ने रविवार को चौघानपाटा में सामूहिक उपवास किया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, जिलामंत्री भूपाल चिलवाल, जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी और जिला संरक्षक डॉ. मनोज जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल और उत्तराखंड क्रांति दल के नेता विनय किरोला को ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने और शिक्षक-कर्मचारियों के पक्ष में पहल करने का आग्रह किया गया। एनएमओपीएस पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन चरणबद्ध और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखा जाएगा। संगठन ने आगामी 13 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित पेंशन मार्च रैली और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों के शामिल होने का निर्णय लिया। साथ ही प्रत्येक शिक्षक-कर्मचारी के घर पर पुरानी पेंशन बहाली का झंडा लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक, राजेश कर्नाटक, जनार्दन तिवारी, अनिल कांडपाल, मोहन पांडेय, डीके जोशी, पंकज मेर, पंकज जोशी, मनीष पांडेय, ललित कुमार, मनमोहन अधिकारी, गिरिराज मठपाल, दिनेश चंद्र, हिमांशु तिवारी सहित अनेक शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहान चेकपोस्ट पर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
Next: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व दर्जा मंत्री दिनेश सिंह कुंजवाल ने थामा उक्रांद का दामन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.