Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों ने किया सम्मान
  • अल्मोड़ा

पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों ने किया सम्मान

AltnewsUttarakhand 16/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। झिंझाड़ वार्ड में पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों ने सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। वार्डवासियों ने कहा कि पार्षद दिन-रात लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर देर रात भी मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हैं।

समारोह में वक्ताओं ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से बेतरतीब ढंग से बिछी पेयजल पाइप लाइनों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। पार्षद ने जल संस्थान से वार्ता कर व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराने की पहल की। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण और नशे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी उन्होंने लगातार प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष मामला उठाया।

वार्डवासी खजान कांडपाल ने बताया कि मोहल्ले के एक बुजुर्ग परिवार के घर के ऊपर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी घर में प्रवेश कर रहा था, जबकि घर तक जाने वाला मार्ग भी टूटकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। इस रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि पार्षद अमित साह मोनू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया, जिसके बाद क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कराया गया। इस पर बुजुर्ग परिवार और वार्डवासियों ने जिलाधिकारी तथा नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

पंकज कनवाल ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से झिंझाड़ वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने ‘मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति’ का गठन भी किया। पार्षद अमित साह मोनू ने बताया कि समिति का उद्देश्य मोहल्ले, वार्ड और नगर की जनसमस्याओं को संगठित रूप से प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने मोहल्ले के लोगों की सुविधा के लिए एक स्ट्रेचर भी सार्वजनिक उपयोग हेतु उपलब्ध कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें।

समारोह में भास्कर तिवारी, जगदीश चंद्र तिवारी, खजान कांडपाल, पंकज कनवाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, अरुण बिष्ट, भोपाल सिंह शाही, शक्ति सिंह, केतन पांडे, विवेक लोहनी, भारत भट्ट, संजय चौहान, लोकेश तिवारी, जय गुरुरानी, विनोद जोशी, पीयूष वर्मा, सागर गुरुरानी, विवेक तिवारी, नीमा गुरुरानी, रजनी पंत, चंद्रा भट्ट, दया तिवारी, दया वर्मा, गुड्डन भंडारी, दीपा भट्ट, किरन साह, हेमा भंडारी, प्रिया भंडारी, माही, मीना सलारिया, मीना मठपाल, भावना तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो पर प्रशासन ने दी प्रतिक्रिया
Next: स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को स्वच्छता का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.