Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो पर प्रशासन ने दी प्रतिक्रिया
  • अल्मोड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो पर प्रशासन ने दी प्रतिक्रिया

AltnewsUttarakhand 16/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर के छात्रों का विद्यालय परिसर से बाहर टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने वीडियो से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया, जिसमें पाया गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो को भ्रामक संदर्भ के साथ प्रसारित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने बताया कि जनपद के राजकीय विद्यालयों में खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं और राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में भी टेबल टेनिस खेलने की व्यवस्था मौजूद है। प्रधानाचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय समय समाप्त होने के बाद छात्रों द्वारा खेल सुविधा के उपयोग के लिए कोई आवेदन विद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में विद्यालय में खेल सुविधाओं के अभाव से जोड़कर वीडियो का प्रचार-प्रसार करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने वीडियो को गलत और भ्रामक संदर्भ के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी वीडियो या सामग्री को बिना तथ्यात्मक पुष्टि के भ्रामक रूप में प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के खेल एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालयों में उपलब्ध खेल सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा छात्रों को आवश्यकता के अनुरूप खेल गतिविधियों में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्तरीय बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण
Next: पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों ने किया सम्मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.